फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते सात लोगों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को दबोचा है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में ग्रिड स्टेशन के नजदीक पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। उनके कब्जे से 85500 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े हुए लोगों की पहचान इम्तियाज निवासी खड़ा मदाना, रकेश कुमार निवासी नगरोटा, स्वर्ण सिंह निवासी नगरोटा, अजय सिंह निवासी नगरोटा, गोपाल सिंह काला निवासी ग्रेटर कैलाश और विपिन निवासी राजड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह लोग इलाके में काफी देर से जुए के खेल में सक्रिय थे। उनके खिलाफ काफी शिकायतें भी आ चुकी थीं। पुलिस ने बताया कि यह बहुत बड़ा नेटवर्क है। जो जुआ के खेल के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें