सांबा। पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम जारी रखते हुए पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पुलिस ने 72 मवेशियों को बचाकर 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी के अनुसार पुलिस थाना सांबा के अधिकारियों को दो अलग-अलग घटनाओं में ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी पर गांव स्ताह में 6 पशु तस्करों को हिरासत में लिया गया। जो पैदल ही 46 मवेशियों को ले जा रहे थे। दूसरी तरफ ऐसे मानसर पुलिस चौकी प्रभारी ने नाका पर दो लोगों को रोका जो 26 मवेशी ले जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस ने 8 पशु तस्करों को हिरासत में लिया है। इनमें इसरायल, मुनीर हुसैन, शही बली, आलम, मुरीद, शेकदीन, मखनदीन आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।