फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी गिरफ्तार, चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद

विज्ञापन
चोरी की बाइकों के साथ चोर पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
आरएस पुरा। पुलिस ने एक वाहन चोर गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। खेतों से मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत को लेकर आरएस पुरा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार डोगरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल की जांच के दौरान राशिद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ में उसने क्षेत्र में पांच मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ऐसे लोगों का भी पता लगा रही है, जो उसे मोटरसाइकिल चोरी करने के लिए सहयोग करते थे। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें