मीरां साहिब। पुलिस ने मरालिया मोड़ मीरां साहिब के पास नाके से मां-बेटे को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया। वह कोटली मियां फता की ओर से मीरां साहिब की ओर जा रहा था। उस एक युवक और महिला सवार थे। संदिग्ध होने पर उनकी तलाशी के दौरान महिला से 6 ग्राम हेरोइन और युवक से 4 ग्राम हेरोइन और एक वजन करने वाली मशीन बरामद की गई। महिला की पहचान रुबीना व युवक की सलीम निवासी गांव कोटली मियां फता के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक ने बताया कि पुलिस द्वारा नशाखोरी के खिलाफ चलाई गई मुहिम के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है । संवाद