सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बे सुंब के निकट झाड़ियों में शुक्रवार को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहोशी की हालत में युवक ने अपना नाम टोनी बताया। समाचार लिखे जाने तक वह बेहोश था। उसके निवास का पता नहीं चल पाया है। संवाद