फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान के साथ चोर काबू कुछ दिन पहले विशनह कस्बे के वार्ड नंबर 12 में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

विज्ञापन
विशनह पुलिस हिरासत में चोरी के सम्मान के साथ पकड़े गए चोर - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। पुलिस को क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार चोरों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक नाबालिग है। इनका एक गिरोह है, हालांकि पुलिस को अभी तक इनसे 23 सितंबर को वार्ड-12 में हुई चोरी में शामिल होने के चलते इनसे कड़ी पूछताछ के बाद चोरी किया गया सामान जिसमें एक लाख रुपये, बर्तन, सोने के गहने और एलईडी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इन्होंने वार्ड-12 में संतोष कुमारी पत्नी प्रेमपाल शर्मा के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। संतोष कुमारी पति के इलाज के लिए लुधियाना गई थीं। जब लौटी तो उनके सूने घर को निशाना बनाया। इसके बाद उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन चारों में से एक को काबू कर पूछताछ की। उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम बताया, जिनमें करण कुमार वार्ड-10 राहुल कुमार वार्ड-11 नाबालिग साहिल कुमार वार्ड-11, अर्जुन कुमार सभी कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। क्योंकि यह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस इनके चारों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। इनके साथ और भी कई युवक जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार कस्बे में इनका एक बड़ा गिरोह था, पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें