मीरां साहिब। गांव टिंडे कलां गांव से गत दिनों एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने इस संबंध में मीरां साहिब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक की तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की पहचान नीतीश भट्टी के रूप में हुई। लापता युवक की तलाश के लिए मीरां साहिब थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर महरूफ अहमद की देखरेख में टीम का गठन किया गया। पुलिस की ओर से मोबाइल की डिटेल से मिली जानकारी के बाद लड़के को उत्तराखंड के हरिद्वार से बरामद किया गया। मीरां साहिब पुलिस ने मंगलवार को सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा कर युवक को परिवार के हवाले किया गया। संवाद