फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा साहिब पुलिस ने अलग- अलग मामलो में दो का पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। कुलियां पुलिस पोस्ट प्रभारी रंजीत सिंह की देखरेख में वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार नंबर जेके 14 एफ 3627 आरएस पुरा की तरफ से आया। नाका प्वाइंट पर पुलिस पार्टी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने की कोशिश करने लगा, इससे संदेह पैदा हुआ। पुलिस ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माजिद खसन निवासी सिकंदरपुर कोठे तहसील बिश्नाह बताया। तलाशी में उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं एक और मामले में मीरां साहिब पुलिस ने पिस्टल के साथ हत्या समेत 10 मामलों में फरार चल रहे एक भगोड़े को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान पंकज सिंह उर्फ पंकू निवासी कोटिल मियां फत्ता मीरां साहिब के रूप में हुई। जो कई मामलों में आरोपी है। मीरां साहिब पुलिस ने एक सूचना पर एसडीपीओ सुरिंदर सिंह की देखरेख में मीरां साहिब पुलिस की टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में टीम ने उसे हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह एक कुख्यात अपराधी था, जिसके ऊपर उक्त अपराधी के खिलाफ एक हत्या के मामले सहित 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें