ज्यौड़ियां। खौड़ पुलिस ने बुधवार को शराब की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 125 बोतल शराब बरादम हुई।
पलांवाला पुलिस चौकी प्रभारी विजय की देखरेख में टीसीपी पलांवाला में नाका लगाया गया। इस दौरान एक व्यक्ति एक बैग लेकर बाजार से आ रहा था। पुलिस को देखकर उसने रास्ता बदलने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और बैग की तलाशी में शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम सीता राम निवासी सामोआ तहसील खौड़ बताया।
दूसरी घटना में एसएचओ बलविंदर सिंह की देखरेख में बलदेव चौक पर चेकिंग के दौरान शराब की 65 बोतल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, जो अवैध रूप से बेचने के लिए थी। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश निवासी अमृतसर पंजाब और वर्तमान पता खौड़ तहसील बताया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली जांच शुरू कर दी है।