बिश्नाह। पुलिस ने कस्बे में एक युवक को 60 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब ने बताया कि रमणीक सिंह क्षेत्र के गांव देवली का रहने वाला है। वह अवैध रूप से शराब ले जा रहा था। हमें सूचना मिली तो उसे रास्ते में ही काबू कर लिया गया। उससे मौके पर 60 बोतल शराब बरामद हुई है। संवाद