फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने देशी शराब बेच रहे लोगो को रंगे हाथो पकडा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। एएसआई राजिंदर सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम को एक गश्ती दल ने चौहल्ला मोड़ के पास 5 लोगों को संदिग्ध स्थिति में घूमते पाया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगे। इस पर सभी को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्तियों नरिंदर पाल सिंह, मुल्ख राज, रविंदर कुमार, सोम नाथ व सेवा राम सभी निवासी आरएस पुरा के कब्जे से तलाशी में 17 बोतल शराब, 28 पाउच और 02 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरएस पुरा थाने उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि पुलिस ने स्थानीय स्तर पर शराब बनाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। हाल ही में करीब 3000 लीटर शराब नष्ट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें