फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पराली के नीचे छिपाए आठ मवेशी बरामद, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
पौनी में ट्रेक्टर ट्राली में भरी पराली के नीचे से मवेशियों को निकालते हुए स्थानीय लोग। - फोटो : REASI
विज्ञापन
पौनी। पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर आठ मवेशियों को मुुक्त करवाया है। उन्होंने मवेशियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में बांधकर ऊपर से पराली रखकर छिपाया हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ने पौनी में नाका लगाया हुुआ था। इस दौरान वहां पराली लदे एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर चालक थोड़ा डर गया। इससे पुलिस को शक हुआ और ट्रैक्टर में लगी ट्रॉली की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पराली के नीचे से आठ मवेशी बरामद किए गए। पुलिस अभी ट्रैक्टर चालक से पूछताछ कर रही थी, कि मौके पर एक कार (पीबी04एल-8888) पहुंची। उनसे भी पूछताछ की गई तो पाया कि कार सवार लोग ही मवेशी तस्करी के मुख्य आरोपी हैं।
पुलिस ट्रैक्टर और कार सवार सभी लोगों को पुलिस स्टेशन ले लाई, जहां उनसे कड़ी पूछताछ की गई। इसी पूछताछ में उन्होंने मवेशी तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस संदर्भ में अब्दुल माजीद निवासी तालाब तिल्लो जम्मू, मुश्ताक अहमद निवासी खेरी बिश्नाह, मोहम्मद सलीम निवासी सुआ अखनूर, आकिब मुश्ताक निवासी साज राजोरी और शामादीन निवासी फ्लाय मंडाल जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई को शुरू कर दी है।

पौनी में मवेशी तस्करों से बरामद की गई कार।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें