फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर सांभर को किया ढेर, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। हिरण प्रजाति से जुड़े जंगली जानवर सांभर को गोली मारने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों पर मामला दर्ज पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि तहसील भमाग के लमसोरा क्षेत्र में एक जंगली जानवर का शिकार किया गया है। इस पर पुलिस ने लमसोरा, कांसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पूछताछ की। जब लमसोरा के रहने वाले बिट्टू राम पुत्र बेली राम से पूछताछ की गई तो उसने सांभर का शिकार करने के आरोप को स्वीकार कर लिया। उससे 12 बोर की राइफल भी बरामद हुई, जिसे शिकार में इस्तेमाल किया गया था।
इसी मामले में पुलिस ने दो सगे भाई दलेर सिंह व शेर सिंह पुत्र शिवसरण निवासी लमसोरा 2 और वीडीसी सदस्य एसपीओ कृष्ण सिंह पुत्र शंकर दास निवासी लमसोरा को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर पुलिस स्टेशन रियासी में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-----
एक महीना पुरानी बताई जा रही घटना
भमाग के लमसोरा में सांभर का शिकार करने की घटना लगभग एक महीना पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कांसर क्षेत्र में हिरण प्रजाति के जंगली जानवर सांभर को कुछ ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना गांव में फैल गई। तब शिकार के शौकीन लोगों ने अपने निजी हथियार लेकर उसका पीछा किया। इस दौरान सांभर किलोमीटरों तक दौड़ता व छिपता रहा। लेकिन, एक स्थान पर शिकारियों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। मौके पर ही उसे काटा गया, और उसके मांस को रिश्तेदारों में बांटा गया। मामले में एसएसपी शैलेंदर सिंह का कहना है कि खूबसूरत जंगली जानवर का शिकार करने वालों पर हर संभव कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें