रियासी/पौनी। पुरेया निवासी शब्बीर अहमद उर्फ जान का जबरन कमरा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मुख्य आरोपी अकरम खान, अब्दुल सरमान, एजाज अहमद, तमील खान और मिंटू कुमार शामिल हैं। इन सभी पर 447, 147, 452, 323 व 427 आइपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। गौरतलब है कि पुरेया में शब्बीर के कमरे को अकरम व उस के साथियों ने जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया था। इसके बाद लोगों ने एकत्र हो कर धरना-प्रदर्शन कर घंटे तक रनसू-शिवखोड़ी मार्ग को बंद कर दिया था। शब्बीर ने कमरा तोडने के साथ ही महिलाओं के साथ बदतमीजी करने व आभूषण सहित नकदी गायब होने का आरोप लगाया है।