रियासी। कई अपराधिक मामलों में वांछित भगोड़े को पौनी पुलिस ने आठ साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसकी पहचान मोहम्मद अलताफ पुत्र मोहम्मद हुसेन निवासी बंदरई तहसील सुंदरबनी
के रूप में हुई है। उसके खिलाफ 2012 में पुलिस स्टेशन पौनी में 302, 307, 458, 366, 147, 148, 323 व 140बी के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। इसके बाद से वह फरार था। सोमवार को पुलिस को अलताफ के भारख के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।