फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन में महिला ड्रग पेडलर चरस के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। पुलिस ने उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास 125 ग्राम चरस के साथ एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को कस्बे की कुछ महिला तस्करों के क्षेत्र के युवकों को नशीला पदार्थ बेचने के धंधे में लिप्त होने की सूचना मिली थी। तब से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर इन तस्करों को पकड़ने के लिए पैनी नजर रखी। वीरवार को विशेष सूचना पर एसएचओ संदीप चाडक, डीएसपी प्रदीप सेन और पीएसआई रिंकू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सरकारी स्कूल के पास से 125 ग्राम चरस के साथ महिला तस्कर को पकड़ा। महिला नशा तस्कर की पहचान वार्ड 1 रामबन निवासी शबनम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें