फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव ढोक जगीर से अपहृत नाबालिग को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अखनूर पुलिस स्टेशन में ढोक जगीर सोहल निवासी महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पोती का बलकार सिंह निवासी ओल्ड दीवान गढ़, तहसील सुचेतगढ़ जिला जम्मू ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने अपहृत लड़की की तलाश शुरू की थी और इसके लिए एसएचओ रवि परिहार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बलकार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लड़की को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें