श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को बडगाम के मुख्य योजना अधिकारी नूर मोहम्मद वानी को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ एसीबी थाने में मामला दर्ज किया है।
इस मामले में शुरूआती दौर में एसीबी को सूचना मिली थी कि आरोपी ने अपनी आय से अधिक संपत्ति जुटा रखी है। इस जानकारी के बाद एसीबी ने अपनी जांच में पाया कि नौकरी के दौरान उसकी संपत्ति में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई। चीफ प्लानिंग अफसर के पास बडगाम के कारीपोरा में एक घर, हकनीपोरा में दो मंजिला स्कूल भवन,अरू पहलगाम में तीन कनाल जमीन, कारीपोरा में दो कनाल जमीन, एक टाटा इंडिगो कार, एक शेवरले स्पार्क कार तथा दो टाटा स्टार बसें हैं। जांच के दौरान आरोपी के ठिकाने से विभिन्न संपत्तियों से जुड़े और कागजात बरामद हुए। इन सभी संपत्तियों को सील कर दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। ब्यूरो