कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह इलाके से सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को पिस्टल तथा ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। बडगाम पुलिस थाने में इस व्यक्ति के खिलाफ कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में एसओजी बडगाम तथा कुपवाड़ा पुलिस जांच के सिलसिले में करनाह पहुंची। यहां आरोपी के घर से एक पिस्टल, 14 गोलियां तथा एक पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।