अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में मंगलवार को जैश ए मोहम्मद के चार मददगारों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से गोला बारूद तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। यह चारों ख्रीव तथा त्राल के जंगलों में जैश आतंकियों को पनाह देने, रसद प्रदान करने और हथियार-गोला बारूद इधर-उधर ले जाने में मदद करते थे। इनकी पहचान शब्बीर अहमद, शीराज अहमद डार, शफात अहमद मीर और इशफाक अहमद शाह निवासी बाथेन (खरे) के तौर पर हुई है। इनके खिलाफ पुलिस स्टेशन खरे में केस दर्ज कर लिया गया है।