दोमाना। नागबनी फ्लोरा में जमीन हड़पने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। सोमवार को कोर्ट ने सभी आरोपियों को दस दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों की पहचान कृष्ण गोपाल पंडोह पुत्र अमरनाथ पंडोह निवासी मस्तगढ़ जम्मू, अंकुश पंडोह पुत्र अनिल पांडे, वरुण पंडोह पुत्र अजय पंडोह, निखिल पंडोह पुत्र अनिल पंडोह, अनिल पंडोह पुत्र राम प्रकाश, अजय पंडोह पुत्र राम प्रकाश निवासी शास्त्री नगर, नरेंद्र चंद पुत्र ताराचंद निवासी फ्लोरा, शशि पाल पुत्र ओम लाल निवासी सॉरी के रूप में हुई है।
दोमाना थाना के एसएचओ चंचल सिंह ने बताया कि रविवार को अनुराधा पत्नी संजीव कुमार मेहता निवासी पठानकोट ने शिकायत दर्ज कराई कि मढ़ तहसील के फ्लोरा नागबनी में उनकी 25 कनाल 14 मरले जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो जमीन के कागजात अनुराधा के नाम निकले। इसके बाद कब्जा करने के आरोप में आठों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।