फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। गजनसू चौकी पुलिस ने क्षेत्र के एक व्यक्ति को मंगलवार सुबह हिरासत में लिया। उसके खिलाफ 2010 में सिटी कोर्ट ने धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में लेने का आदेश जारी किया था। लेकिन व्यक्ति 10 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मंगलवार सुबह कानाचक पुलिस के एसएचओ विश्वा प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी के एसआई ललित शर्मा की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान प्रेमचंद पुत्र कर्म चंद निवासी गजनसू के रूप में हुई। इसके खिलाफ 136 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विशेष सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें