फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ओजीडब्ल्यू दबोचे, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एलओसी से सटे मेंढर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो मददगार (ओजीडब्ल्यू) दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक छानबीन के मुताबिक हथियारों की यह खेप एलओसी के उस पार से लाई गई है, जिसे आगे किसी जगह पहुंचाया जाना था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मेंढर सब डिवीजन में सेना, मेंढर पुलिस और एसओजी जम्मू ने दो ओजीडब्ल्यू से तीन चीन निर्मित पिस्टल, छह पिस्टल मैगजीन, पिस्टल की 70 गोलियां, 11 हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, एक आईईडी, 2 बैट्री, आतंकी संगठन तहरीक उल जिहाद मुजाहिदीन जम्मू-कश्मीर के दो झंडे, एक मोबाइल फोन, एक चार्जर, एक पेन ड्राईव और अन्य विस्फोटक बरामद किए। सुरक्षा बलों का मानना है कि पकड़े गए ओजीडब्ल्यू से बरामद हथियार नियंत्रण रेखा के उस पार पीओजेके से भेजे गए थे। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। इसमें कई खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें