फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और झपटमारी के 3 मामले सुलझे, 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुुलिस ने चोरी और झपटमारी के तीन मामलों को सुलझाने का दावा किया है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। इनसे पूछताछ जारी है। बख्शी नगर में झपटमारी के तीन मामले दर्ज थे। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा है। इनकी पहचान जुलाका मोहल्ला के रहने वाले प्रणव शर्मा, पंजतीर्थी के रहने वाले रिपू धवन और कच्ची छावनी के रहने वाले अजय प्रताप सिंह के रूप में हुई है। इनके पास से झपटमारी में झपटे गए 3 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए गए। जिस मोटरसाइकिल पर यह लोग झपटमारी करते थे। उस मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। वहीं त्रिकुटा नगर पुलिस ने चोरी के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भी चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है। आरोपियों में मोहम्मद अरशिद और अब्दुल मजीद निवासी रगूड़ सिद्धड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें