जम्मू। पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर तवी पुल से छलांग लगाने वाले युवक अक्षय कुमार का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। वीरवार को अक्षय के परिवार वालों ने जानीपुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि पुलिस की प्रताड़ना की वजह से ही उसने तवी में कूदकर जान देने की कोशिश की। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तीन दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका है। ऐसे में उसे जल्द से जल्द खोज निकालना चाहिए।