बिलावर। पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी का प्रयास विफल कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कस्बे के भीनी पुल पर नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति 7 मवेशियों को बिलावर के फिंतर गांव से पंजाब की तरफ ले जाने की फिराक में था। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने उसका पीछा किया और गिरप्ऊ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर विशाल कुमार ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी बशीर अहमद, निवासी गांव थमनाल, उपजिला बिलावर का रहने वाला है। संवाद