फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु ने भीख मांग रही महिला से पैसे छीने

विज्ञापन
अखनूर में साधु से महिला को पैसे दिलाते लोग।
विज्ञापन
अखनूर। कस्बे के मेन बाजार में नशे में धुत्त साधु ने भीख मांगती अधेड़ महिला से पैसे छीन करके भागने का प्रयास किया। लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस मामले में महिला के पैसे लौटाने पर बाजार में काफी हंगामा हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर फव्वारा चौक में भीख मांगती महिला से शराब के नशे में एक साधु ने जो खुद भीख मांग रहा था। वह अपना रौब दिखा कर महिला से भीख मांगने वाला लोटा छीन लिया। लोटे से पैसे निकल कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, और मौके से भागने लगा। महिला ने साधु का पीछा किया और कई बार पैसे लौटाने की गुहार लगाई। मगर पैसे न लौटाने पर महिला ने शोर मचाया और हंगामा करके साधु से पैसे छीनने लगी। इस पर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग एकत्रित हो गए, और भागते साधु को पकड़ लिया। साधु ने जेब में डाले पैसे अपने होना बताया। इस पर कुछ लोगों ने उसकी तलाशी ली तो जेब से शराब बरामद हुई। महिला लौटाने की मांग करती रही। लोगों ने साधु को पुलिस के हवाले करने की चेतावनी दी। इस पर साधु ने पैसे निकल कर महिला को लौटा दिए।
लोगों ने साधु को चेतावनी देकर छोड दिया। दुकानदार राहुल लंगर ने बताया कि कुछ लोग सनातन धर्म की आड़ में गल धंधा कर रहे हैं। प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि ऐसे लोगों की पहचान करे जो साधु आदि का चोला होड़ कर आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें