फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान में चोरी करते चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव पटेयारी में शनिवार को दिनदहाडे़ एक किराना की दुकान में चोरी करते हुए चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव पटेयारी अंबारां में शनिवार को विशन लाल की किराना की दुकान पर मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति जो कंबल बेच रहा था। दुकान से कुछ लेने आया, तो दुकान में कोई नहीं होने पर गल्ला तोड़ करके रुपये चोरी करने लगा। इस दौरान मालिक मौके पर आ गया। मालिक के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस पर वह भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चोर को कब्जे में ले लिया और उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली। चोर की पहचान परवेज अहमद निवासी मालिपथ किश्तवाड़ के रूप में हुई। परवेज अहमद शातिर चोर है, जो अब तक करीब दो सौ चोरियां कर चुका है, जिसमें जम्मू, रियासी, किश्तवाड़, कुद, उधमपुर, पुंछ, राजोरी, गरोटा, सांबा सहित अन्य क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। कई बार जेल भी जा चुका है। राज्य के कई पुलिस स्टेशन में इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि परवेज अहमद शातिर चोर है। चोरी की कई वारदातें कर चुका है। जांच के बाद और खुलासे खुलाने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें