अखनूर। भलवाल ब्लॉक के गांव बटेहारा निवासी कुलबीर सिंह को अवैध शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से शराब की 40 बोतल बरामद हुई। वह शराब बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद