सेवा राम मांडी जनता दल यूनाइटेड में शामिल
आरएस पुरा। पूर्व नायब तहसीलदार सेवा राम मांडी रविवार को आरएस पुरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान समर्थकों के साथ जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए। प्रदेश सचिव विवेक बाली ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सेवाराम के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पंच प्रवीण कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद