अखनूर। पुलिस ने 47 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इसमें
दर्शन लाल निवासी बरुई तहसील मैरा मेंदरिया से 23 बोतल और लकेश्वर निवासी बाबे तालाब जम्मू के कब्जे से 24 बोतल शराब बरामद की है। वे उन्हें बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर के अनुसार अखनूर पुलिस पार्टी ने यह गिरफ्तारी की है। संवाद