अखनूर। अखिल भारतीय लंगेह राजपूत सभा की बैठक सोमवार को मढ़ में अध्यक्ष रमेश सिंह लंगेह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिरादरी के सदस्य मौजूद रहे। पीएस कनाचक और घरोटा के एसएचओ ने भी सदस्यों से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बिरादरी के युवा अध्यक्ष के लिए राघव सिंह लंगेह चुने गए। ब्लॉक मढ़ से सुरजीत सिंह लंगेह को मीडिया सचिव चुना गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। बैठक में महासचिव कैप्टन रतन सिंह लंगेह, रजन सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद