फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भगौड़ों की गिरफ्तारी के अभियान को जारी रखते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक भगौड़े तारिक हुसैन मुगल निवासी ग्राम गुरसाई तहसील मेंढर, को गिरफ्तार किया। वह 10 वर्षों से गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं। आरोपी देश छोड़कर सऊदी अरब चला गया था, हाल ही में वह भारत आया है। पुलिस पहले से ही उसकी तलाश में थी। जेएमआईसी अखनूर की अदालत ने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 512 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अखनूर वरुण जंडियाल की देखरेख में कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें