फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। पुलिस ने नशा तस्करी व चोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी बेनाम तोश के निर्देश पर चोरों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने थाने में दर्ज चोरी के दो मामलों का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक दिसंबर 2022 को क्षेत्र में चोरी की दो शिकायत सांबा थाने में दर्ज कराई गईं। पहली शिकायत बस स्टैंड सांबा के पास स्थित एक किराना की दुकान से कुछ वस्तुओं और नकदी की चोरी के संबंध में थी, जबकि दूसरी शिकायत भार्गव डिग्री कॉलेज के पास स्थित फर्नीचर की दुकान से लैपटॉप, चार्जर, लैपटॉप बैग और कुछ नकदी की चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतों पर सांबा में मामला दर्ज किया गया। चोरी के उक्त मामलों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक जसरोटिया व डीएसपी मो. उस्मान व अतिरिक्त एसपी सुरिंद्र चौधरी की देखरेख में मोहित सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी केली मंडी सांबा को गिरफ्तार किया गया। निरंतर पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों चोरी के मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसके खुलासे पर चार्जर, लैपटॉप बैग, कुछ किराना सामान और कुछ सिक्कों के साथ एक डेल लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस की ओर से आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें