फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। गांव व्यासपुर में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान बलवीर कुमार (50) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति बुधवार सुबह नौ बजे के करीब खेतों की ओर जाता हुआ देखा गया। मृतक ने खेतों में एक पेड़ के साथ रस्सी की सहायता से फंदा लगा लिया। गांव के एक व्यक्ति ने व्यक्ति को पेड़ से झूलता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें