फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीएमओ बिश्नाह को कारण बताओ नोटिस जारी

Sun, 23 Nov 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

अरनिया। सीमावर्ती गांव पिंडी चाड़कां में गर्भवती महिला को घर पर ही प्रसव होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। निदेशक स्वास्थ्य विभाग जम्मू हामिद जरगर ने बीएमओ बिश्नाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर मामले की विस्तृत रिपोर्ट जमा करवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

निदेशक ने स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला गंभीर लापरवाही का प्रतीत होता है। उन्होंने इसमें बीएमओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि बिश्नाह क्षेत्र के गांव पिंडी चाड़कां में सात महीने की गर्भवती महिला बिश्नाह अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। डॉक्टर ने मामूली जांच के बाद महिला को घर भेज दिया। घर पहुंचते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने घर पर ही नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद चिकित्सक और एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने निजी गाड़ी में महिला को बिश्नाह अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला और नवजात को शालामार अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई थी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई थी। विभागीय स्तर पर जारी नोटिस के बाद अब सभी की नजरें आगामी जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


कोट
बीएमओ को नोटिस जारी कर मामले की रिपोर्ट जमा करवाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हामिद जरगर, निदेशक स्वास्थ्य विभाग

कोट
घर में प्रसव को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पिंडी चाड़कां के जेडएमो को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- घनश्याम सिंह, बीएमओ बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें