फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया पीएचसी को जल्द मिलेगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Sat, 27 Sep 2025 11:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
अरनिया पीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की इमारत की की गई निशान दहीस्रोत संवाद - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
60 लाख से तैयार होगी दोमंजिला इमारत
विज्ञापन

लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी
अरनिया। अरनिया प्राइमरी हेल्थ सेंटर को जल्द ही ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 60 लाख रुपए की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसमें इमारत का निर्माण कार्य मुकम्मल होने के साथ ही उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
इमारत के निर्माण कार्य के लिए निशानदेही कर दी है। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र की तकरीबन 50,000 आबादी को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में छोटी लैब के मुकाबले टेस्ट की सुविधाओं में इजाफा होगा। इसमें प्राइवेट में लोगों को टेस्ट करवाने से निजात मिलेगी। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में पैथोलॉजी लैब, फ्लैबोटोमी लैब, सैंपल कलेक्शन सेंटर, सर्वर रूम दफ्तर आदि की सुविधा दी जाएगी। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में लगभग 80 प्रतिशत शारीरिक जांच के टेस्ट की सुविधा मुहैया होगी। मरीज को प्राइवेट में महंगे रेट के टेस्ट की बजाय अस्पताल से सस्ते रेट में टेस्ट की सुविधा मिलेगी। आपातकाल में टेस्ट की सुविधा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के फायदे
बीपीएचयू ब्लॉक स्तर पर सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की योजना, निगरानी एवं क्रियान्वयन का मुख्य केंद्र बनेगा। मरीजों की बीमारियों की निरंतर निगरानी की जाएगी। इससे बीमारियों का समय पर पता लगाकर जांच की जाएगी। क्षय रोग, एनसीडी, टीकाकरण और अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन सही ढंग से होगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुविधा मिलने से प्रैक्टिस की गुणवत्ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य सूचना प्रणालियों को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
अरनिया पीएचसी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने के बाद लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में फायदा मिलेगा। ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट में लगभग सभी प्रकार के शारीरिक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। अरनिया ब्लॉक की स्वास्थ्य संबंधित मॉनिटरिंग बीपीएचयू से की जाएगी।
डॉ. घनश्याम सिंह, बीएमओ बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें