फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में खेतों से पंप सेट चोरी

Sun, 19 Oct 2025 02:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। अरनिया में खेतों से पंपसेट चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सतपाल निवासी वार्ड नंबर तीन अरनिया ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई की शुक्रवार रात को उसकी मोटर पंप चोरी हो गई है। उसने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी खेतों में गया हुआ था। वहां पर देखा कि पंप सेट नहीं है। आस पड़ोस में पूछने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने कहा कि चोरों ने पंपसेट चोरी कर लिया। उसने बताया कि वह पैसे से दिहाड़ीदार है। 13000 रुपये खर्च कर पंपसेट लगाया था। उसने बताया कि पंप सेट चोरी होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पाएगी। उसने कहा कि पुलिस चोर को गिरफ्तार कर पंप सेट को तत्काल बरामद करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें