फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लोगों ने बाबा ब्रह्म देवस्थान पहुंचकर लिया आशीर्वाद

Thu, 06 Nov 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
1. बाबा ब्रह्म देवस्थान की प्रतिमा 2. बिरादरी के सदस्यों की फोटो 3. देवस्थान में आशीर्वाद ग्र
विज्ञापन
अरनिया। ऑल इंडिया महाजन पाबा बिरादरी की वार्षिक मेल गांव तरेबा में जय बाबा ब्रह्म देवस्थान पर धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह देवस्थान को स्नान करवा नए वस्त्र पहनाए गए। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और बच्चों के मुंडन की रस्म अदा की गई। देवस्थान परिसर में कई प्रकार के स्टाल लगाए। प्रबंधक कमेटी की तरफ से लंगर का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया महाजन पाबा बिरादरी के अध्यक्ष शिव प्रताप गुप्ता ने कहा कि बाबा ब्रह्म देवस्थान पर पाबा बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया है। ऑल इंडिया महाजन पाबा बिरादरी प्रबंधक कमेटी के प्रेसिडेंट विजय गुप्ता ने कहा कि बिरादरी के समस्त लोगों ने हाजिरी दर्ज करवाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें