फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अस्पतालों में खराब एंबुलेंस हो रहीं कबाड़

Thu, 23 Oct 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बिश्राह अस्पताल में कबाड़ हो रही एम्बुलेंसेंस्रोत संवाद
विज्ञापन
नीलामी के लिए यार्ड में अभी तक नहीं पहुंचाया
विज्ञापन

दिन प्रतिदिन लोहे की गुणवत्ता हो रही कम
अरनिया। बिश्नाह उपमंडल के तहत आते स्वास्थ्य केंद्रों में खराब पड़ीं एंबुलेंस कबाड़ हो रही हैं। बिश्नाह उप जिला अस्पताल में दो, अरनिया पीएचसी में तीन, रेहाल पीएचसी में एक और न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर पिंडी चाड़कां में एक एंबुलेंस खराब पड़ी हैं।
खराब पड़ी एंबुलेंसों से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया है। स्वास्थ्य केंद्र पिंडी चाड़कां में खराब एंबुलेंस के टायर चोरी हो गए हैं। खुले में बारिश और तेज धूप से लोहे की गुणवत्ता कम हो रही है। इसके चलते नीलामी की रकम में कटौती होना लाजिमी है। सरकारी फंड से लाखों रुपये की लागत से लोगों की सेवा के लिए मुहैया की गई एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण कबाड़ हो गई हैं। इनकी पार्किंग से अस्पताल की कीमती जगह पर अतिक्रमण हो रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक स्वास्थ्य विभाग ने खराब एंबुलेंस को यार्ड में पहुंचाने का निर्देश जारी किया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य केंद्रों से खराब एंबुलेंस नहीं उठाई जा रही हैं। प्रतिदिन एंबुलेंस के कबाड़ की गुणवत्ता गिर रही है। मामूली मरम्मत कार्य की अनदेखी से एंबुलेंस कबाड़ हुई हैं। इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने समय रहते खराब एंबुलेंस की मरम्मत करवाई होती तो आज स्वास्थ्य केंद्रों को एंबुलेंस की किल्लत से ना जूझना पड़ता।
कोट
खराब एंबुलेंसों की इंस्पेक्शन करवाना अभी बाकी है। इंस्पेक्शन के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। जल्द ही इस मुद्दे पर संज्ञान लिया जाएगा।
- घनश्याम सिंह, बीएमओ बिश्नाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें