फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चंगिया और अरनिया में धान की कटाई शुरू, पैदावार हुई कम

Thu, 13 Nov 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
गांव चंगिया में क्रॉप कट का फोटो स्रोत कृषि विभाग
विज्ञापन
प्रत्येक ब्लॉक से लिए जाते हैं 16 क्रॉप कट, फिर किया जाता है औसतन पैदावार का आकलन
विज्ञापन

अरनिया । कृषि विभाग ने धान की फसल की कटाई (क्रॉप कट) का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को अरनिया ब्लॉक के गांव चंगिया और अरनिया से फसल काटने की शुरुआत की गई। अरनिया से धान की हाइब्रिड नस्ल की फसल काटी गई।
इस बार फसल की पैदावार कम आई है। दूसरी फसल की कटाई गांव चंगिया में बासमती की हुई जिसकी पैदावार भी कम आई है। दोनों फसलों की कटाई में नुकसान का आकलन किया गया। प्रत्येक ब्लॉक से 16 क्रॉप कट लिए जाते हैं जिनकी औसतन पैदावार का आकलन होता है। इसके आधार पर नुकसान का फसल के नुकसान का आकलन किया जाता है। कृषि विभाग ने बासमती की प्रति कनाल पैदावार डेढ़ क्विंटल अच्छी मानी जाती है। डेढ़ क्विंटल से पैदावार कम होने पर फसल का नुकसान माना जाता है। पैदावार कम निकलने पर नुकसान का प्रतिशत तय किया जाता है। इसके हिसाब से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को बीमा कंपनी मुआवजा अदा करती है। ब्लॉक में औसतन पैदावार कम होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। ऐसे में जिन किसानों की 3 सितंबर के बाद की ऑनलाइन शिकायत रद्द की हैं उनके लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


ब्लॉक में क्रॉप कट की सूची राजस्व विभाग की ओर से कृषि विभाग को मुहैया की जाती है। सूची में क्रॉप कट वाली जमीन का खसरा नंबर अंकित होता है। कृषि अधिकारी, बीमा कंपनी के एग्जीक्यूटिव और पटवारी की मौजूदगी में क्रॉप कट होता है। पैदावार का आकलन होने के बाद फॉर्म भरा जाता है। इस पर प्रत्येक अधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं।
विज्ञापन

कोट
प्रत्येक ब्लॉक में क्राॅप कट का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले की औसतन पैदावार के साथ ही प्रत्येक ब्लॉक की औसतन पैदावार भी तय की जाती है। औसतन पैदावार में फसल का नुकसान होने पर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनी फसल के नुकसान की भरपाई करती है।
- विनोद खजूरिया, जिला कृषि अधिकारी

अरनिया और चंगिया में क्रॉप कट लिया गया है। दोनों क्रॉप कट में पैदावार कम आई है। अभी अन्य क्रॉप कट होना बाकी है। इसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
- अनिल कुमार, कृषि अधिकारी अरनिया ब्लॉक

क्रॉप कट में फसल की औसतन पैदावार कम होने पर बीमा धारक किसानों को फसल का बीमा कवर दिया जाता है।
- सोनू कश्यप, अधिकारी बजाज आलियांज जम्मू-कश्मीर यूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें