फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सांबा में सेना का वाहन पलटा, दस सैनिक घायल, चार को सैन्य अस्पताल रेफर किया गया

Fri, 04 Sep 2020 11:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांबा में रामगढ़ के पास पलटा सैन्य वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के सांबा में रामगढ़ के पास सैन्य वाहन पलटने से दस सैनिक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद छह जवानों को छुट्टी दे दी गई। जबकि चार जवानों को सैन्य अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि बारिश के बाद सड़क पर बहकर आई मिट्टी के कारण फिसलन काफी ज्यादा हो गई थी। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे सैन्य वाहन रामगढ़ मार्ग से गुजर रहा था। अचानक टायर फिसलने से सैन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

इस दौरान सैन्य वाहन में सवार जवानों में से दस जवान घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को रामगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां छह जवानों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि चार जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जम्मू के सैन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। रेफर किए गए जवानों में सुरजीत रैना, मनवार हुसैन, सूबेदार दीपक रैना और कांस्टेबल सुरेंद्र शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर: बारामुला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सेना का एक अधिकारी घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें