फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर एयरपोर्ट पर ग्रेनेड के साथ सैन्यकर्मी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 03 Apr 2017 11:33 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक सैन्यकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सैन्यकर्मी को एयरपोर्ट पर 2 हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। जवान की ये गिरफ्तारी एयरपोर्ट के एंटी हाईजैकिंग स्कवाड द्वारा की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जवान को उस वक्त पकड़ा गया जब वह एयरपोर्ट पर चेक-इन करने से पहले अपने सामान की सुरक्षा जांच करा रहा था। पकड़े गए जवान के सामान को एक्स-रे मशीन में डाला गया जिसके बाद सुरक्षा अधिकारियों को उसके बैग से 2 जिंदा ग्रेनेड बरामद हुए। 

पकड़े गए जवान का नाम भूपाल मुखिया है जो कि दार्जलिंग का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक भूपाल कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना में राइफलमैन के रूप में तैनात है। एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद जवान को श्रीनगर के हुमहुमा पुलिस स्टेशन में ले जाया गया है जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें