मीरां साहिब। गुजरात पुलिस ने फर्जी गन लाइसेंस मामले में पूर्व सैनिक के साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा है। ये लोग फर्जी गन लाइसेंस और इनके जरिये हथियार बेचते थे। आरोपियों में लंगोटिया गांव का रहने वाला असम राइफल्स का पूर्व सैनिक रछपाल सिंह और आरएस पुरा के गांव दरापते का एक अन्य व्यक्ति शामिल है। बताया जा रहा है कि दोनों की मदद से जम्मू से हथियार ले जाकर गुजरात में बेचे जाते थे। सूत्रों के अनुसार जिस फर्जी लाइसेंस के जरिये इन लोगाें ने एक व्यक्ति को हथियार बेचा, उसने किसी की हत्या कर दी। यह गुजरात पुलिस दोनों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। संवाद