फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने हेलीकाप्टर से दो फंसे लोगों को निकाला

Wed, 23 Sep 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के पास उझ दरिया में बहाव तेज होने से फंसे दो नागरिकों को सेना के हेलीकाप्टरों ने सुरक्षित बाहर निकाला। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार मंजूर हुसैन और अनिल कुमार 22 सितंबर को अपने पैतृक गांव की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव को देखते हुए उन्होंने एक टीले पर पनाह ली। इस दौरान बारिश तेज होने से लोगों ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया।

दोनों लोग 16 घंटे तक टीले पर फंसे रहे। प्रशासन के आग्रह पर योल स्थित राइजिंग स्टार कोर के हेलीकाप्टर ने विपरीत मौसम में दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल जोबी फिलिप और मेजर रोहित ओल्हान ने पठानकोट एविएशन बेस से हेलीकाप्टर में उड़ान भरी और घटनास्थल के पास पहुंच दोनों नागरिकों को निकाला।

घटनास्थल पर यूनिट कमांडिंग आफिसर कर्नल रत्नाकर के दिशा-निर्देश पर सैन्य जवानों ने अभियान दल के हेलीकाप्टर को जमीनी स्तर पर सहयोग करने के अलावा रात के समय नागरिकों को हर तरह से मदद की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें