फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के पास मिला हथियारों का जखीरा, इरादे खतरनाक थे

Thu, 10 Aug 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के मच्छेल सेक्टर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और खाने पीने के सामान व दवाइयां मिली हैं। सेना के अनुसार मारे गए आतंकी लंबे ऑपरेशन को अंजाम देने की क्षमता रखते थे। 
विज्ञापन


मच्छेल ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर आरके सुरेश ने कुपवाड़ा में कहा कि छह अगस्त की रात को एंटी इनसरजेंसी ओब्सटेकल सिस्टम (एआईओएस) द्वारा पांच आतंकियों के एक दल को सीमा के उस पार से एलओसी पर घुसपैठ करते हुए पाया गया। यह आतंकी घने जंगल वाला इलाका होने का फायदा उठाते हुए इस पार आ गए।

इसी बीच सेना की ओर से इलाके में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया गया ताकि उन्हें मार गिराया जा सके। यह ऑपरेशन 6 अगस्त की पूरी रात जारी रहा और 7 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान आतंकियों ने आटोमेटिक हथियारों से जवानों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। करीब तीन घंटे तक चली भीषण मुठभेड़ में सभी पांच घुसपैठी आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान निर्मित सामान मिला आतंकियों के पास

मुठभेड़ में मारे गए आतंकी हथियारों से लैस थे। इनके पास एके-47, बैरल ग्रेनेड, ग्रेनेड समेत अन्य हथियार और गोला बारूद था। जिस प्रकार से उनके पास से भारी मात्रा में राशन और दवाइयों की खेप बरामद हुई है उससे लगता है कि वह लंबे खिंचने वाले ऑपरेशनों को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी से आए थे। उनके पास से बरामद खाने पीने के सामान और दवाइयों पर पाकिस्तानी पार्किंग भी पाई गई। सूत्रों से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी तक इस वर्ष करीब 20 घुसपैठ की कोशिशें हुई हैं, जिनमें करीब 45 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं। 

आतंकियों से बरामद जखीरा
पांच एके-47
12 एके-47 मैगजीन
दो यूबीजीएल लांचर 
सात यूबीजीएल ग्रेनेड
चार चाइनीज ग्रेनेड
दो पाक निर्मित हैंड ग्रेनेड
100 से अधिक एके राउंड
पांच पाउच
पांच जैकेट
पाकिस्तानी ब्रांड के ड्राई फ्रूट और दवाइयां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें