फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आपरेशन शिवा के लिए सजी सेना

Wed, 01 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र अमरनाथ यात्रा की मुकम्मल तैयारियों के बीच श्रद्धालुओं की हिफाजत तथा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेना ने आपरेशन शिवा शुरू किया है। इसके तहत प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सेना के जवान मुस्तैद रहेंगे। लखनपुर से लेकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक तैनाती रहेगी। जम्मू तथा श्रीनगर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के साथ ही जगह-जगह तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि पूरे यात्रा मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। इसके साथ ही पाकिस्तान के नापाक इरादों को भांपते हुए सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। किसी भी प्रकार की घुसपैठ न होने देने के लिए आईबी तथा एलओसी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर जहां से घुसपैठ का खतरा है वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि सीमा पार आतंकियों की हलचल देखी जा रही है जो किसी भी सूरत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। इन दिनों मौसम खराब होने पर दरियाओं तथा नालों के उफान पर रहने का भी आतंकी लाभ उठा सकते हैं। इसके चलते पठानकोट-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाई गई है। इंटेलीजेंस ग्रिड को सेना ने मजबूत बनाया है।
विज्ञापन


सीमा पर अत्याधुनिक उपकरणों से निगहबानी की जा रही है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि आपरेशन शिवा का कुल मकसद यात्रा को सकुशल संपन्न कराना तो ही है, साथ ही देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भरोसा भी जगाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें