फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौशेरा एलओसी पर बारूदी सुरंग फटने से सेना का पोर्टर गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच और सुरक्षा बल अलर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के नौशेरा उपमंडल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे कलसियां गांव में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ। एक सक्रिय बारूदी सुरंग में अचानक हुए जोरदार धमाके की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पोर्टर को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी रेफर किया गया।
घायल पोर्टर की पहचान राजकुमार पुत्र किशन लाल, गांव लंगर निवासी के रूप में हुई है। सोमवार को राजकुमार कलसियां के अग्रिम क्षेत्र में अपनी ड्यूटी पर था। तभी उसका पैर अनजाने में एक छिपी हुई बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट की आवाज से पूरे सीमावर्ती इलाके में अचानक हड़कंप मच गया। डॉक्टरों के अनुसार, राजकुमार को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद जीएमसी राजोरी शिफ्ट किया गया है। उसका इलाज जीएमसी राजोरी के सर्जिकल वार्ड में चल रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि गंभीर चोटों के बावजूद फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना की संयुक्त टीमों ने घटना स्थल का रुख किया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कानूनी और तफ्तीशी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा बल यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह सुरंग मौसम के प्रभाव से खिसक कर रास्ते पर आई थी। एहतियात के तौर पर आसपास के संवेदनशील रास्तों पर आवाजाही को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

सीमांत क्षेत्रों में बारूदी सुरंगों का खतरा
नौशेरा और राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बारूदी सुरंगें नागरिकों के लिए हमेशा से एक बड़ा खतरा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरसात के मौसम में पहाड़ों से मिट्टी खिसकने या भूस्खलन के कारण ये माइंस बह जाती हैं। सुरक्षा के लिए बिछाई गई ये माइंस अक्सर अपने निर्धारित स्थानों से बहकर खेतों और आम रास्तों तक पहुंच जाती हैं। इस घटना ने सीमा पर काम करने वाले मजदूरों, पोर्टरों और स्थानीय किसानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें