फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पत्नी की हत्या के आरोप में सेना का पोर्टर गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2017 10:21 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में पुलिस द्वारा गुरुवार को सेना के पोर्टर को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि शादी के करीब 10 महीने बाद उसने पत्नी की कथित हत्या कर दी।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सज्जाद अहमद खान (26) के तौर पर हुई है जोकि पुथवड़ी गांव का रहने वाला है। उसने कुछ दिनों पहले बहस के दौरान गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें मामला दहेज का लगा, लेकिन आरोपी से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई कि पत्नी की हत्या के पीछे बहस एक कारण थी। अधिकारी के अनुसार पुलिस द्वारा धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जिले के डीसी से शव को कब्र से निकालने की अनुमति मांगी है। जैसे ही अनुमति मिलती है शव को निकाल पोस्टमोर्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें