कश्मीर पर कबायली हमले के दौरान पाकिस्तानी हमलावरों से लोहा लेते हुए शहीद हुए देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा सहित अन्य शहीदों को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
uri
- फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री ने वीरवार को पहले बडगाम जिले में स्थित शहीदी स्मारक को सलामी दी। बाद में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर स्थित मेजर सोमनाथ शर्मा मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
3 of 5
uri
- फोटो : PTI
रक्षा मंत्री ने कहा 3 नवंबर, 1947 के उन लमहों को कभी भुलाया नहीं जा सकता, जब छोटी सी टुकड़ी के साथ मेजर सोमनाथ शर्मा और उनके साथियों ने सात गुना बड़ी तादाद में हमलावरों के दांत खट्टे करवा दिए थे। यह नामुमकिन सा काम था, जिसे मुमकिन कर दिया गया।
4 of 5
uri
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि अदम्य साहस और पराक्रम की यह बड़ी मिसाल आज भी सभी को प्रेरित करती है।रक्षा मंत्री ने स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और फिर सलामी देकर शहीदों को नमन किया।
उनके साथ सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग, उत्तरी कमान के प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा, चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू और विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल अशोक नरूला भी मौजूद थे।